मोबाइल लेनदेन के विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

मोबाइल लेनदेन के आपसी विवाद में एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना जिला के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में शनिवार सुबह घटित हुई है.

सौरबाजार. मोबाइल लेनदेन के आपसी विवाद में एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना जिला के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में शनिवार सुबह घटित हुई है. गोली लगने से जख्मी युवक का इलाज लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी बाबू साहब का दामाद पतरघट थाना क्षेत्र के घोघनपट्टी गांव निवासी मंजेश कुमार एवं भगवानपुर गांव निवासी रूदल यादव के पुत्र सन्नी कुमार के बीच मोबाइल फोन लेनदेन को लेकर विवाद हुआ. दोनों रात में छत पर सोए हुए थे. सोने के दौरान मंजेश द्वारा सन्नी का मोबाइल फोन चोरी करने की बातें कही जा रही है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ एवं सन्नी ने आवेश में आकर गोली चला दी जो मंजेश के पैर में जाकर लगी. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को बैजनाथपुर स्थित लार्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका उपचार चल रहा है. सूचना मिलने पर बैजनाथपुर पुलिस घटना की तहकीकात एवं कार्रवाई में जुट गयी है. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लेते संबंधित पुलिस अधिकारियों को उचित कानूनी कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >