विधायक ने की प्रभावित किसानों को अनुदान राशि देने की मांग

विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह ने बुधवार को पटना में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से शिष्टाचार मुलाकात की.

नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से की मुलाकात

सिमरी बख्तियारपुर. विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह ने बुधवार को पटना में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंत्री को नये दायित्व ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. बैठक में विधायक संजय सिंह ने अपने क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ और महिषी में बीते अक्तूबर माह में हुई बाढ़ और अतिवृष्टि से किसानों की चौपट हुई धान एवं सब्ज़ी की फसलों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण हजारों किसान गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, जिनके समक्ष आजीविका का संकट पैदा हो गया है. विधायक ने प्रभावित किसानों को अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग रखते हुए मंत्री को किसानों की परेशानियों से अवगत कराया तथा पत्र देकर भी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत वार्ता की और इनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जतायी. वहीं कृषि मंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >