बदमाशों ने मां-बेटे को पीट कर बुरी तरह किया जख्मी

सहरसा सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी मंदिर स्थित एक किराना दुकान चलाने वाली महिला दुकानदार और उसके बेटे को मंगलवार को कुछ बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर 10 हजार रुपये छीन लिया.

कहरा. सहरसा सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी मंदिर स्थित एक किराना दुकान चलाने वाली महिला दुकानदार और उसके बेटे को मंगलवार को कुछ बदमाशों ने मारपीट कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर 10 हजार रुपये छीन लिया. इलाजरत पीड़िता आभा देवी ने बताया कि वह अपनी किराना दुकान बंद कर बिक्री की रकम लेकर घर लौट रही थी. तभी पास के ही एक बगीचा मे घात लगाये गांव के ही पप्पू यादव और उसकी पत्नी सहित अन्य 4 अज्ञात लोगों ने मिलकर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया. महिला द्वारा हल्ला करने पर उनकी चीख सुनकर उनका पुत्र पारस कुमार दौड़कर आया तो आरोपियों ने उसे भी पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया और पास रखे 10 हजार नगदी भी छीन कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों मां और बेटे का इलाज किया जा रहा है. सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष अंजली भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन पीड़ित पक्षों के तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गयी है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >