ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत

सिर के उड़ गये परखच्चे, नहीं हो पायी शिनाख्त सलखुआ . सहरसा – मानसी रेलखंड के कोपरिया – सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के के बीच एलसी 13 गेट के पास पोल नंबर 21/8 के सामने ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गयी. इस हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर पहुंची सलखुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. साथ ही उसकी शिनाख्त कराने में जुट गयी है. लेकिन सिर के टुकड़े हो जाने से महिला की पहचान नहीं हो पा रही है. उक्त महिला किस ट्रेन की चपेट में आयी, किसी ने नहीं देखा. इस दुर्घटना में उसके सिर के परखच्चे उड़ गये. घटना के कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गये. स्थानीय चौकीदार इबरार आलम द्वारा दी गयी सूचना पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार के निर्देश पर पुअनि स्वीटी कुमारी मौके पर पहुंची और आसपास के खड़े लोगों से उसकी शिनाख्त करायी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. महिला हल्का पीला रंग की साड़ी पहने हुए थी. उसकी उम्र करीब 50 – 60 साल के बीच बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >