कल मनाया जाएगा जन्म महोत्सव सहरसा . सत्संग विहार में युग पुरूषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के 138 वां जन्म महोत्सव रविवार को अनुष्ठित किया जाएगा. इस विराट सत्संग समारोह में दिन भर भक्ति संगीत, धार्मिक परिचर्चा मातृ-सम्मेलन, युवा महोत्सव, धर्म-सभा व भंडारा के अलावा दीक्षा का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. सत्संग विहार जिला सचिव अनिल बिमल ने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है. प्रत्येक वर्ष की भांति सत्संग विहार के सभी सत्संगी एवं कर्मी पूरे उत्साह व समर्पण से समारोह को सफल बनाने में दिन रात लगे हैं. माताओं की टोली घर-घर जाकर प्रचार प्रसार कर रही है. पूज्यपाद आचार्य देव के आदेशानुसार वर्तमान समय में व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक समरसता व राष्ट्र तथा विश्व की समस्त समस्याओं के समाधान के लिए श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी प्रदत्त सहज व सरल उपाय को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य में हमारा यह महोत्सव सफल हो इसी प्रयास में सभी कर्मी लगे हैं. कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महोत्सव में प्रातः जलपान व भंडारा की भी व्यवस्था है. दूर-दूर से आने वाले सत्संग प्रेमियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की हर तैयारी पूरी हो चुकी है. सभी सत्संगी वृंदों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस महोत्सव में आने हेतु प्रार्थना की जा रही है. सत्संग के सफल आयोजन के निमित्त सह प्रति ऋत्विक डॉ प्रताप नारायण सिंह, राजकिशोर सिंह, ब्रह्मदेव दा, ललन प्रसाद, डॉ भरत भूषण सिंह, जवाहर झा, महेश्वरी मालाकार, बनारसी प्रसाद यादव के अलावा अधर्ज्यु राजेश कुमार, भारतेंदु कुमार, अशोक कुमार, त्रिदिव सिंह रायफल, रौशन कुमार, मची भूषण, सुमन कुमार, अवधेश कुमार चीता, ब्रिजेंद्र कुमार, टुनटुन सिंह, आलोक कुमार, पप्पू तिवारी, रंजीत कुमार, तापस सिंह, सत्तो दा, राजा कुमार इत्यादि तैयारियों में जुटे हैं.
ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्म महोत्सव को लेकर तैयारी तेज
बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन की हुई बैठक
