अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए मांगा स्पष्टीकरण

नव पदस्थापित उपविकास आयुक्त आइएएस गौरव कुमार ने शनिवार को कहरा प्रखंड एवं अंचल का औचक निरीक्षण किया.

डीडीसी की जांच में सीओ, बीडीओ सहित कई कर्मी मिले अनुपस्थित

कहरा. नव पदस्थापित उपविकास आयुक्त आइएएस गौरव कुमार ने शनिवार को कहरा प्रखंड एवं अंचल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी एवं बीडीओ सहित अन्य अंचल कर्मी अनुपस्थित पाए गये. अंचल कार्यालय में एकमात्र कर्मी प्रधान सहायक अरुण कुमार मौजूद थे, जिसके बाद डीडीसी गौरव कुमार ने प्रधान सहायक से कार्यालय का उपस्थिति पंजी लेकर सभी अनुपस्थित कर्मियों को शनिवार को अनुपस्थित कर दिया. डीडीसी द्वारा शनिवार सुबह कार्यालय के समय अचानक निरीक्षण करने की सूचना पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अन्य कार्यालय के नहीं पहुंचे कर्मियों में हड़कंप मच गया. वहीं मौजूद स्थानीय सहित अंचल में काम से पहुंचे लोगों ने अंचलाधिकारी सहित अंचल कर्मियों पर मनमानी पूर्वक कार्यालय पहुंचने के कारण किसी किसी दिन लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करने की शिकायत की. सहयोगियों द्वारा अंचल कर्मी सहित अन्य कर्मियों को डीडीसी के जांच में पहुंचने की सूचना पर आनन-फानन में प्रखंड मुख्यालय के सभी कार्यालय के कर्मी अपने अपने कार्यालय पहुंचना शुरू कर दिए, लेकिन तब तक डीडीसी जांच कर निकल चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >