जन्माष्टमी में मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर बनमा थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बनमा ईटहरी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम को लेकर बनमा थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को बताया गया. साथ ही विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक में मौजूद गणमान्यों से सुझाव मांगा गया. जहां सभी लोगों ने अपना-अपना सुझाव तथा विचार रखते हुए कहा कि यहां किसी तरह परेशानी नहीं है. सभी लोग आपसी सौहार्द से मिलजुलकर सभी पर्व त्योहार को मनाते हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के कोई मूर्ति स्थापना नहीं करेगा. साथ ही साथ डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. कोई भी डीजे बजाते हुए पाया जायेगा तो कार्रवाई तय है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोगों समाज के गणमान्य है. आप लोगों का दायित्व बनता है कि समाज के सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द वातावरण में पर्व त्योहार को मनायें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को सलाखों के अंदर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर रखी है. उन्होंने कहा जन्माष्टमी पर को लेकर अतिरिक्त फोर्स जिला से मंगाया जायेगा, ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रुप से चल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >