विवाद में हुए मारपीट में युवक घायल

थाना क्षेत्र के सोहा गांव में बच्चे के बीच झगड़े से उत्पन्न विवाद में हुए मारपीट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सोहा गांव में बच्चे के बीच झगड़े से उत्पन्न विवाद में हुए मारपीट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया. सोहा गांव में बुधवार को दो बच्चे के हुए झगड़े से उत्पन्न विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई. जानकारी के अनुसार, सोहा गांव निवासी जगदीश मल्लिक का दामाद सनोज मल्लिक अपने अन्य सहयोगी के साथ बुधवार की शाम सोनवर्षाराज मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चौक के समीप सफाई का काम कर रहे ललन मल्लिक को घेर कर मारपीट करने लगा. इस दौरान हुए मारपीट से ललन मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बाद घायल ललन मल्लिक ने ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सोनवर्षा लाया गया, जबकि आरोपित सनोज मल्लिक को ग्रामीणों ने पकड़कर थाना के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >