जिले में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति बेहतर, तीनों कंपनियों के पास हजारों सिलिंडर उपलब्ध

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत गैस, एचपी गैस एवं इंडेन गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा मंगलवार को हजारों गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया.

सहरसा. जिले में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत गैस, एचपी गैस एवं इंडेन गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा मंगलवार को हजारों गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया. साथ ही जिला प्रशासन ने लंबित उपभोक्ताओं तक गैस आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया है. जारी आंकड़ों के अनुसार भारत गैस एजेंसियों द्वारा 1608 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 2988 भरे हुए सिलिंडर उपलब्ध हैं. बैकलॉग दिनों की संख्या 3.9 तथा औसत बिक्री 1276 दर्ज की गयी है. एचपी गैस एजेंसियों द्वारा 1757 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 3731 भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. बैकलॉग दिनों की संख्या 3.83 तथा औसत बिक्री 1563 दर्ज की गयी है. इंडेन गैस एजेंसियों द्वारा 2232 गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में 2434 भरे हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. बैकलॉग दिनों की संख्या 3.98 तथा औसत बिक्री 2243 दर्ज की गयी है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति यथाशीघ्र सुनिश्चित की जाये. प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >