लोजपा (आर) की बैठक में कर्पूरी जयंती मनाने का निर्णय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम भारती के आवास पर आयोजित की गयी.

कई पदों पर हुआ मनोनयन

सिमरी बख्तियारपुर. रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम भारती के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 22 जनवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर एक बजे मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी तय किया गया कि 22 जनवरी को राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे. इस मौके पर पटना स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी सम्मान पत्र भी प्रदान किया जायेगा. बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत सर्वसम्मति से अर्चना कुमारी को सिमरी बख्तियारपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष, अजीत कुमार को बनमा प्रखंड अध्यक्ष, मनोज पौद्दार एवं अशोक कुमार भगत को जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया. बैठक के बाद जिला अध्यक्ष श्याम भारती के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव इकबाल आनंद, जिला सचिव सह उपाध्यक्ष संजय कुमार, नगर अध्यक्ष सूदन कुमार, रवि भारती, रौशन पासवान, जहांगीर आलम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >