सलखुआ तिरासी से शराब बनाते कारोबारी गिरफ्तार

सलखुआ तिरासी से शराब बनाते कारोबारी गिरफ्तार

सलखुआ. एक ओर सरकार द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के दावे किये जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सलखुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो गये हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सलखुआ तिरासी में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल व तैयार अर्धनिर्मित शराब बरामद की. बताया जाता है कि उत्पाद विभाग को काफी दिनों से उक्त स्थान पर चोरी-छिपे शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी. सूचना की सत्यता की पुष्टि होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की. अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. गिरफ्तार कारोबारी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील किया कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें. जिससे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >