जनता दरबार : 10 आवेदनों पर सुनवाई, 6 मामलों का मौके पर ही निपटारा

सलखुआ अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जमीन से जुड़े 10 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 6 विवादों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को बड़ी राहत दी गई.

सलखुआ (सहरसा). अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निष्पादन की तस्वीर सामने आयी. अंचल अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में लगे इस दरबार में पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी वरुण कुमार एवं गौतम कुमार की मौजूदगी में कुल 10 आवेदनों पर सुनवाई की गयी. 6 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. वहीं तीन नए आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनकी अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी. चिरैया थाना क्षेत्र में आयोजित सुनवाई के दौरान राजस्व अधिकारी सचिन आनंद एवं पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध सिंह ने तीन मामलों की जांच की, जिसमें एक आवेदन का निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को अगली तिथि के लिए लंबित रखा गया.

मौके पर ही समाधान से लोगों को राहत जनता दरबार में आए मामलों की जांच के दौरान एक जमीन विवाद का मामला पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तत्काल निष्पादित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि स्पष्ट दस्तावेज उपलब्ध रहने पर ऐसे मामलों का मौके पर ही समाधान संभव हो पाता है, जिससे लोगों को लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती.

नये आवेदन पहुंचे, अगली तिथि तय शनिवार को आयोजित दरबार में कुछ नये आवेदन भी सामने आये. जिन मामलों में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं थे, उन्हें अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया. प्रशासन का कहना है कि सभी मामलों का निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा.

जमीन विवाद ही प्रमुख समस्या अंचल क्षेत्र में आने वाले अधिकांश फरियादी जमीन से जुड़े विवादों को लेकर ही पहुंचते हैं. सीमांकन, दाखिल-खारिज, कब्जा और बंटवारे से संबंधित मामले आम हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से उन्हें सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखने का अवसर मिलता है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है.

सीओ ने सुनीं समस्याएं, दिया भरोसा सीओ रवि कुमार ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता के साथ त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bashistha Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >