पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कटिहार संकुल स्तरीय कला उत्सव का शुभारंभ, 248 छात्र दिखा रहे प्रतिभा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सहरसा में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' और कला उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. कटिहार संकुल स्तरीय इस प्रतियोगिता में 248 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Saharsa Kala Utsav: सहरसा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सहरसा में गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व "एक भारत श्रेष्ठ भारत" एवं कला उत्सव के अंतर्गत कटिहार संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने किया. प्रतियोगिता में कटिहार संकुल के सात केंद्रीय विद्यालयों के 248 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं.

राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल्यों पर जोर

विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडेय ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा भारतीय संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, एकता और सांस्कृतिक विविधता के मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम ऐसे आयोजन हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और रचनात्मकता का विकास करना भी है.

सात विद्यालयों के विद्यार्थी ले रहे भाग

प्राचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सहरसा के अलावा कटिहार, अररिया, पूर्णिया, कहलगांव, बांका, जमालपुर और किशनगंज के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित समूह गीत, समूह नृत्य, एकल गीत और एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

16 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

कला उत्सव के अंतर्गत संगीत, नृत्य, नाटक, दृश्य कला और पारंपरिक कहानी वाचन सहित कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. दोनों आयोजनों को मिलाकर कुल 16 प्रतियोगिताएं होंगी. इनमें चयनित प्रतिभागी क्षेत्रीय स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे.

शिक्षकों की रही अहम भूमिका

Saharsa Kala Utsav: कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक जेपी साह, नरेंद्र चौधरी, सुजीत सिंह, कंचन कुमारी, गरिमा चतुर्वेदी, मनोरंजन कुमार, मुकेश कुमार और श्वेतांक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रतिभागी और अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >