शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे तथा सैकड़ो श्रद्धालु पैदल चल रहे थे.

सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र स्थित रकिया पंचायत के पिपरा टोला में मंगलवार को शिवलिंग स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. पूर्व मुखिया अमित सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया. कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे तथा सैकड़ो श्रद्धालु पैदल चल रहे थे. यज्ञ व्यवस्थापक ने बताया कि नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी है. इस मौके पर अंबिका प्रसाद सिंह, निर्मला देवी, राजीव सिंह, संजुला सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कविता सिंह, अजित सिंह, सालेजा सिंह, रविशंकर सिंह, अरविंद सिंह, उषा देवी, नीतीश सिंह किट्टू, मोना सिंह, दिलीप सिंह, चंद्रदेव सिंह, प्रकाश सिंह, संजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नित्यानंद सिंह, विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह, फुलेश्वर दास, वार्ड आयुक्त रामोतार शर्मा, दुर्गा प्रसाद सिंह, रामानंद, सरोज सिंह, कन्हैया सिंह व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >