युवा जदयू ने किया उन्नति के 20 साल युवा संवाद कार्यक्रम

युवा जदयू ने किया उन्नति के 20 साल युवा संवाद कार्यक्रम

युवाओं से घर घर जाकर जागरूक करने का आह्वान सोनवर्षाराज . नगर पंचायत स्थित गुरुजी मैरिज हॉल में मंगलवार को उन्नति के 20 साल युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवा जदयू कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष धीरज कुमार पंकज ने की. आयोजित बैठक को संबोधित करते युवा जदयू जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि पार्टी की बीस वर्षों की यात्रा विकास, समावेशी व सामाजिक न्याय की रही है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की भूमिका अहम रही है. आने वाले समय में भी यही युवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. युवाओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण व रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी दें एवं संगठन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करें. इस दौरान पंचायत स्तर पर सक्रिय युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने एवं बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर सहमति बनी. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, जदयू वरिष्ठ नेता इंद्रदेव साह, युवा जदयू प्रदेश महासचिव दीनबंधु कुमार सिंह, जिला महासचिव कारू सिंह, नंदकिशोर उर्फ पप्पू झा, संजय विश्वास, पिंकू मंडल, इंदु भूषण कुमार मंडल, अभिषेक कुमार ठाकुर, हीरा मिस्त्री, मयंक कुमार सिंह, आशीष कुमार भगत, आजाद किशोर बबलू, राहुल कुमार रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >