सहरसा . जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई ने इस संगठन वर्ष के लिए शुक्रवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की. यह आयोजन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व सोनवर्षा के नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश सादा के कहरा कुटी आवास पर किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने की. इस मौके पर विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह सहित जिला के सैकड़ों वरीय व कनीय कार्यकर्ता साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि इस संगठन वर्ष में पार्टी द्वारा जिले में एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जिसे बूथ लेबल से लेकर प्रांतीय स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्ण किया जाना है. विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि नीतीश कुमार के सामाजिक न्याय व आमजन के हित के लिए अपने जीवन को समर्पित रखने के कारण आम लोगों का आकर्षण जनता दल यूनाइटेड के प्रति बढा है. जिस कारण इस संगठन वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा सदस्य का लक्ष्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया जायेगा. पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि आमलोग नीतीश कुमार में अपने हित की संभावना देखते हैं. इसलिए किसी भी लक्ष्य को संगठन आसानी से पूर्ण करेगी. पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता इसके लिए अति उत्साहित हैं. इस मौके पर विधानसभा प्रभारी युगल किशोर अग्रवाल, आनंदी प्रसाद मेहता, डॉ लुतफुल्लाह, दिनेश पासवान, प्रहलाद, गणेश कुमार गौरव पान, कैलाश साह, अनु पटेल, देवेंद्र कुमार देव, अक्षय झा, जय सिंह, पप्पू झा, विजय सिंह, बिजेंद्र यादव, दिलीप वर्मा, पवन झा, राजेश रंजन झा, हंसराज सिंह, सरफराज आलम, कुश मोदी, सिकंदर महतो, बौआ झा, स्मिता सिनहा, निशा पांडे, सीमा गुप्ता, रेणु झा, अनुजा मिश्रा, लक्ष्मी देवी, अंजली देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. फोटो – सहरसा 03 – बैठक करते जदयू नेता व कार्यकर्ता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
