जटाशंकर झा बने लोजपा आर कलमजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

लोजपा रामविलास के कलमजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु कुमार ने जटाशंकर झा को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है.

सहरसा. लोजपा रामविलास के कलमजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु कुमार ने जटाशंकर झा को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस बाबत जारी पत्र में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में जिले का संगठन मजबूत होगा व जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी का गठन कर संगठन को धारदार बनायेंगे. कलमजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने पर जटाशंकर झा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका हर संभव पालन किया जायेगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. साथ ही प्रकोष्ठ को धारदार बनाने का कार्य होगा. उनके मनोनयन पर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं हर्ष व्याप्त है व जटाशंकर झा को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >