सहरसा के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले श्याम कुमार का बनवारी शंकर महाविद्यालय में भव्य सम्मान

सहरसा जिले के बनवारी शंकर महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र श्याम कुमार का भव्य सम्मान किया. प्राचार्य ने उनकी सफलता को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायी बताया.

Saharsa News: सहरसा जिले के बनवारी शंकर महाविद्यालय, सिमराहा में शनिवार को अंतर महाविद्यालय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र श्याम कुमार को सम्मानित किया गया. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय परिवार ने उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया.

महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार ने श्याम कुमार को अंगवस्त्र और पाग पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

खेल उपलब्धियां छात्रों के लिए प्रेरणा: प्राचार्य

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार ने कहा कि श्याम कुमार की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है.

उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने श्याम कुमार से भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ा महाविद्यालय का सम्मान

महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने भी श्याम कुमार को बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है.

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी खेल जगत में नई सफलताएं हासिल करेंगे.

Saharsa News: बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मी रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में प्रो. जय प्रकाश झा, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. सम्मीउल्लाह, प्रो. शिवकुमार, प्रो. नूतन कुमारी, प्रो. सुमन झा, प्रो. उषा देवी, प्रो. संतोष झा, प्रो. शोएब आलम, प्रो. अहमद हुसैन, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. लालेश्वर मंडल, प्रो. उमेश प्रसाद यादव, प्रो. भूपेंद्र यादव, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रधान सहायक संजय कुमार, राजकुमार सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का समापन श्याम कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना और उनकी सफलता पर सामूहिक हर्ष व्यक्त करने के साथ हुआ.

Also Read: Bypass Project In Bihar: बिहार को मिलेंगे 7 नए बाइपास, लंबी दूरी के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट, जानिए कहां-कहां बनेंगे

Also Read: Akash Deep Mukesh Kumar DSP: ऐसा नहीं करने पर क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश की नौकरी पड़ सकती है खतरे में, जानिए क्या है शर्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >