इलाज के दौरान घायल बच्ची की मौत

इलाज के दौरान घायल बच्ची की मौत

गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी थी ठोकर सहरसा. बलवाहाट थाना क्षेत्र के बलही गांव वार्ड नंबर 1 स्थित सरस्वती मंदिर के समीप गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक छोटी बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी थी. जिससे बच्ची पूरी तरह से घायल हो गयी. जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. लेकिन जख्मी बच्ची के परिजन ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां देर रात इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. मृतक के परिजन ने बताया कि छोटी कुमारी घर से निकलकर सामने सड़क की दूसरी ओर स्थित दुकान गयी थी. दुकान से सामान खरीद कर वापस घर लौट रही थी. तभी तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे बच्ची पूरी तरह से घायल हो गयी और बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा. उसके बाद इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी. घटना की सूचना बलवाहाट थाना को दी गयी. जिसके बाद बलवाहाट थाना की पुलिस मामले की छानबीन करते बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >