शिक्षा व खेल पर भारत सरकार का बजट काफी सराहनीय: रोशन सिंह धोनी

शिक्षा व खेल पर भारत सरकार का बजट काफी सराहनीय: रोशन सिंह धोनी

सहरसा. खेल प्रशिक्षक सह प्रदेश अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ रौशन सिंह धोनी ने कहा कि आम बजट में जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है अपने शिक्षा के बजट को बढ़ाया है वह काफी सराहनीय है. साथ ही साथ प्रत्येक जिला में बालिकाओं के लिए छात्रावास खोलने का निर्णय, नये विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय, विदेश में पढ़ाई करने के लिए सुविधा प्रदान करना, उन्हें कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना, तकनीकी क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना काफी सराहनीय है. साथ ही यह खेल के लिए स्वर्णिम समय में से एक है. नये खेल उपस्कर बनाने वाले कंपनियों को बढ़ावा देना, छोटे-छोटे खेल उपस्कर उद्योग को स्थापित करना व उन्हें बढ़ावा देने में मदद करने से खेल सामग्री मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में रोजगार का सृजन होगा. साथ ही भारत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट जो कि आज भी अन्य देशों से खरीदना पड़ता है. इस क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होगा. स्पोर्ट्स इक्विपमेंट हब बनने की दिशा में भारत को यह बजट आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भी विभिन्न आयु वर्ग में विभक्त कर उन्हें अलग-अलग लेवल पर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा. फाऊंडेशन लेवल, इंटरमीडिएट लेवल एवं एलिट लेवल से खिलाड़ियों के स्किल में काफी विकास होगा. साथ ही साथ कोच को भी नवीनतम एवं आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्हें वित्तीय मदद की भी सुविधा होगी. इसके साथ खिलाड़ियों को सिर्फ मेहनत के बल पर नहीं देखा जाएगा. उसके साथ-साथ साइंस टेक्नोलॉजी के आधार पर उनके परफॉर्मेंस की गणना की जाएगी. उन्हें उपलब्ध सुविधा मुहैया कराई जाएगी. उनके परफॉर्मेंस का एनालिसिस, फिटनेस पर नजर, उनके सोच पर नजर, उनके सुविधाओं पर भी नजर रखी जाएगी. यह भी प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट का आयोजन हो, अभ्यास मैच का आयोजन हो, इसके लिए छोटे-छोटे खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का काम भी किया जाएगा. आधुनिक स्टेडियम, ट्रेनिंग सेंटर, हॉस्टल को भी और अधिक बढ़ाने एवं सुसज्जित करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछला खेल बजट लगभग 3346 करोड़ के आसपास था. उसे बढ़ाकर 4480 करोड़ के आसपास कर दिया गया है. लगभग 1133 करोड रुपये का खेल बजट में इजाफा हुआ है. सरकार ने कई सारे खेल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है. खिलाड़ियों के प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. खेलो इंडिया के आयोजन एवं उनके इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग सेंटर को और विकसित करने का भी इस बजट में प्रावधान किया गया है. यह भारत के खेल इतिहास के स्वर्णिम खेल बहुत में से एक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >