उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीपुर के प्रभारी प्राचार्य निलंबित

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीपुर हाटी के प्रभारी प्राचार्य शकील अहमद को निलंबित कर दिया गया है.

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीपुर हाटी के प्रभारी प्राचार्य शकील अहमद को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा की गयी. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में नियोजन इकाई की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव रोहित कुमार, शिक्षा समिति स्थायी सदस्य पिंकी गुप्ता भी मौजूद रहे. बैठक में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शकील अहमद के आचरण एवं कार्यशैली को लेकर गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते शकील अहमद को निलंबित करने का निर्णय लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >