SAHARSA कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजेंद्र सरस्वती व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नेशंकरा नेत्र चिकित्सालय का किया उद्घाटन

जिले के श्री नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार को शंकरा नेत्र चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन किया गया.

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :

जिले के श्री नारायणा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार को शंकरा नेत्र चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन किया गया. कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजेंद्र सरस्वती एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का शुभारंभ किया. उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाओं की एक नई शुरुआत मानी जा रही है. इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी विजेंद्र सरस्वती ने कहा कि नेत्र सेवा सबसे बड़ी मानव सेवा है. उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी अनमोल है और इसे सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने आशा जताई कि यह चिकित्सालय गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सालय के शुरू होने से कोसी क्षेत्र के लोगों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध होगा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शंकरा नेत्र चिकित्सालय में आंखों की जांच, ऑपरेशन एवं उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां अनुभवी डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों की सेवा में तत्पर रहेगी. विशेष रूप से मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >