रोगी कल्याण समिति की बैठक में सदर अस्पताल की सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर

सहरसा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सहरसा. सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के कार्यालय वेश्म में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की. इसमें उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजनारायण प्रसाद, हेल्थ मैनेजर सिंपी कुमारी तथा समिति के सदस्य मौजूद थे. बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने सदर अस्पताल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. सदस्यों ने लंबे समय बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक होने पर नाराजगी की.

सदस्यों ने की जिलाधिकारी से मांग

सदस्यों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आठ दिन के अंदर जिलाधिकारी के नेतृत्व में अस्पताल की विशेष जांच की जाय जिसमें कमिटी के सभी सदस्य शामिल हो, सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अस्पताल परिसर के बाहर सार्वजनिक शौचालय और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने की भी मांग उठाई. अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को जल्द दूर करने, वार्डों में पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया.

कल्याण समिति के सदस्यों की पहचान के लिए सभी सदस्यों का पहचान पत्र जारी करने पर हुई चर्चा

बैठक में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों का पहचान पत्र जारी करने और अस्पताल परिसर में समिति के सभी सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर वाला सूचना बोर्ड लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया. इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में एक कैंटीन शुरू करने की मांग भी की गई. जिला पदाधिकारी ने बैठक में उठाए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में डीडीसी गौरव कुमार, रवि आनंद, धीरेंद्र कुमार, रेणु सिन्हा, दिनेश पासवान, डॉ ललन पोद्दार, डॉ मो लुतफुल्लाह, सीमा झा, शिव भूषण सिंह, नरेश पासवान, डॉ शैलेंद्र कुमार व डॉ राजनारायण प्रसाद मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >