अग्निशमन कर्मियों ने आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया.

सहरसा अनुमंडल अग्निशामालय के अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा लगातार आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान लोगों को सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि मंगलवार को शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें प्रधान अग्नि प्रदीप कुमार तिवारी, अग्नि चालक रतन कुमार गुप्ता, अग्निक राहुल राय, अग्निक राम कुमार ने प्रखंड कहरा केझ गांधी पथ वार्ड 14, 38, 39 में जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही नेहाल इंजीनियरिंग वर्कशॉप सराही मोहल्ला, सराही वार्ड नंबर 40, न्यू कॉलोनी सराही नेशनल कंप्यूटर कम्युनिकेशन सहित सौरबाजार, जलई, नवहट्टा, महिषी में प्रतिनियुक्ति अग्निशमन कर्मियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बिड़ी सिगरेट से आग लगने पर क्या करें, क्या नहीं करें के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. वहीं अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर एवं लीफलेट के माध्यम से जागरूक किया. यह भी बताया गया कि घर में खाना बनाते समय एक बाल्टी में पानी रखें एवं सूती वस्त्र पहन कर ही खाना बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >