Saharsa, तीसरे दिन भी जारी रही महादलित परिवारों की भूख हड़ताल
Copied link
तीसरे दिन भी जारी रही महादलित परिवारों की भूख हड़ताल
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट,
नगर निगम क्षेत्र के भेलवा वार्ड संख्या तीन में मुख्य सड़क से घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर महादलित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन शुक्रवार की संध्या अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया. सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी के निर्देश पर अनशन स्थल पहुंचे राजस्व अधिकारी सत्तरकटैया अमन राज, राजस्व कर्मचारी रामनाथ प्रसाद ने अनशनकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद अधिकारियों ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. मालूम हो कि पिछले तीन दिनों से रास्ते की मांग को लेकर सहदेव राम, बनारसी राम, सियावती देवी, पुनीता देवी, अंजू देवी, ममता देवी सहित अन्य परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे थे. भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने कहा कि पिछले 25 से 30 वर्षों से इसी रास्ते से वे लोग अपने घरों तक आते-जाते रहे हैं. लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से रास्ते को बंद कर वहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इससे यहां रहने वाले परिवारों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है एवं वे घरों में कैद जैसी स्थिति झेलने को मजबूर होने के बाद अनशन ही एक रास्ता बचा था. आज अधिकारियों ने रास्ता विवाद हल करने का आश्वासन दिया है. जिसके बाद सभी अनशन तोड़ने को तैयार हुए हैं. मौके पर बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष राम सहित स्थानीय ग्रामीणों के उपस्थिति में अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया गया.फोटो – सहरसा – अनशनकारियों से वार्ता करते अधिकारी व अन्य
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.