छापेमारी में सैकड़ों लीटर कच्चा जावा किया नष्ट

छापेमारी में सैकड़ों लीटर कच्चा जावा किया नष्ट

बनमा ईटहरी. पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गये. यह कार्रवाई थाना प्रभारी खुशबू कुमारी के नेतृत्व में की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गांव में अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया. सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कच्ची जावा और शराब बनाने की अन्य सामग्री बरामद की. अर्धनिर्मित शराब को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि थाने में अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >