सौरबाजार . पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में मंगलवार दोपहर को घटित हुई. जानकारी अनुसार भगवानपुर गांव निवासी जयजय राम यादव की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी अपने पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी. जहां खेलने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण अधिक पानी में चली गयी. इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर बैजनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतक बालिका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. उनके पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. पुत्री की मौत की सूचना पर वे घर के लिए निकल पड़े है. फोटो – सहरसा 25- मृतक के घर जुटी भीड़ …………………………………………………………………………….. मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित राइस मिल के पास से सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है. तुलसियाही निवासी पीड़ित राहुल प्रसाद ने सदर थाने में आवेदन दिया कि उनका हीरो स्प्लेंडर नंबर बीआर 50 टी 0897 शाम करीब पांच बजे क्लिनिक के बाहर से चोरी हो गयी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. …………………………………………………………………………………… चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद की मांग सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड से बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. बरेहसेर निवासी मानवेंद्र ठाकुर ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि वह एक सितंबर की शाम डीबी रोड स्थित स्नो व्हाइट दुकान से कपड़ा लेने गये थे. इसी दौरान दुकान के सामने खड़ी उनकी काले रंग की बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गये. वाहन में लॉक लगा हुआ था. घटना शाम करीब आठ बजे हुई. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है, …………………………………………………………………………………… रंगे हाथ पकडाए चोर को किया पुलिस के हवाले सहरसा . सदर थाना क्षेत्र के सराही चौक स्थित गोदाम से चोरी करते लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित गौहर नदीम ने बताया कि सुबह पांच बजे ई-रिक्शा से चोर गोदाम की चारदीवारी फांदकर टेंट, चापाकल का हेड, पाइप, एल्युमिनियम डेक व अन्य करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले जा रहा था. इसी बीच लोगों ने सूचना दी एवं वीडियो भी भेजा. घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित ने चोर को पकड़ लिया. जबकि ई-रिक्शा चालक फरार हो गया. पकड़े गए युवक ने अपना नाम रंजन कुमार दास बताया. पहले भी उसी गोदाम से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की. पुलिस चोरी का सामान बरामद कर आरोपित को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
