सहरसा से आनंद विहार चलेगी गरीब रथ समर स्पेशल

सहरसा से आनंद विहार चलेगी गरीब रथ समर स्पेशल

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए सहरसा से आनंद विहार के लिए गरीब रथ विशेष ट्रेन का किया जा रहा परिचालन सहरसा . ग्रीष्मकालीन यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल गरीबरथ ट्रेन संख्या 05577/05578 का संचालन किया जायेगा. यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी. जिससे यात्रियों को आरामदायक व तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा. ट्रेन संख्या 05577 (सहरसा से आनंद विहार) 11 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार कुल 25 ट्रिप चलायी जायेगी. वहीं ट्रेन संख्या 05578 (आनंद विहार से सहरसा) 13 अप्रैल से 16 मई तक प्रत्येक रविवार और सोमवार कुल 25 ट्रिप चलायी जायेगी. इस ट्रेन में एसी के कुल 18 कोचेज हैं. इस ट्रेन का सहरसा से रात 08 बजे प्रस्थान करेगी और गढबरूआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते अगले दिन रात्रि 12:30 पर आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >