कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सहरसा . केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क मेडिकल शिविर का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया. शिविर का आयोजन लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया गया. जिसकी अगुवाई डॉ कल्याणी सिंह व उनके सुपुत्र डॉ शुभम सिंह ने किया. विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडेय की पहल पर आयोजित इस शिविर ने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिला. कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों की जांच डॉ कोमल गुप्ता, डॉ आनंद, डॉ दिव्यांशा, डॉ अभय संजय, डॉ सुकीर्ति व डॉ आंबेडकर सादा की टीम ने की. आज सभी जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी दी गयी. कई शिक्षकों का भी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ. जिसमें उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की सलाह दी गयी. प्राचार्या मोनिका पांडेय ने कहा कि यह शिविर ना केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहा. बल्कि समुदाय के बीच सहयोग व जागरूकता का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सकों की टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. यह शिविर निजी एवं सरकारी क्षेत्र के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का एक नया मॉडल स्थापित किया. जो समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक कदम है एवं बेहद सफल रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
