यज्ञ परिसर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यज्ञ परिसर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

महिषी. क्षेत्र के कुंदह पंचायत के बलिया सिमर में आयोजित नौ दिवसीय सत्य कबीर ज्ञान यज्ञ परिसर में सामाजिक संस्था निंती कार्डीयक केयर व श्री नारायणा मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल के संयुक्त आयोजकत्व में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा दर्जनों रोगियों का इलाज कराया गया. डॉ संगीता के नेतृत्व में मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार, मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण कर चिकित्सकीय सलाह दी गयी. आयोजकों ने जानकारी देते बताया कि हमारा लक्ष्य सुदूर देहातों में सभी तबका के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है. यज्ञ के पूर्ण होने तक प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगा लोगों का इलाज कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >