एक शराब तस्कर के साथ चार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

एक शराब तस्कर के साथ चार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत वारंटी व शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार शाम पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बलों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फरार वारंटी, शराब तस्करों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी द्वारा आराजी करसोप गांव में छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद कर शराब तस्कर गांव के ही निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी द्वारा छतहार गांव के एनबी डब्ल्यू वारंटी घनश्याम कुमार एवं छोटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बेला गांव के एन बी डब्ल्यू वारंटी अरुण यादव व पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया पांचों गिरफ्तार आरोपी को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >