सड़क दुघर्टना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य जख्मी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खजुरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुसहरनियां गांव निवासी धीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

सौरबाजार. बैजनाथपुर-घैलाढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खजुरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुसहरनियां गांव निवासी धीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों और उनके परिजनों द्वारा उसे लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसके बाद बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, जख्मी धीरेंद्र अपनी बाइक से बैजनाथपुर चौक से अपना घरेलू जरूरत का सामान लेकर घर आ रहा था कि सपहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर स्थानीय समाजसेवी सुभाष कुमार, सरपंच श्रवण कुमार, कुमार सौरव उर्फ पिंटू, सुमित कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से उन्हें लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >