सलखुआ . थाना क्षेत्र के गोरदह वार्ड संख्या 05 में रविवार की देर संध्या अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ. जिसमें उपेन्द्र यादव के पुत्र रणवीर यादव का घर आग की चपेट में आ गया. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जलकर राख
Copied link
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जलकर राख