बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर हुआ राख

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घर जलकर हुआ राख

बनमा ईटहरी . रविवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत सहुरिया पंचायत के ठढ़िया वार्ड नंबर 07 में शनिवार की देर रात्रि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से दो घर जल गये. इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, कागजात, जेवरात, खाने-पीने की सामग्री, साइकिल और हजारों रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. पीड़ित गृहस्वामी मो मसीर एंव मो सरताज ने बताया कि खाना खाकर हम सभी परिवार घर में सो रहे थे. तभी पड़ोसियों ने हल्ला किया. उसके बाद देखा कि मेरे घर में आग लग गयी है. इस अग्निकांड की घटना में पूरी जमा पूंजी नष्ट हो गयी. जब तक परिवार के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और सब कुछ जल गया. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया मो ईशा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और इस आपदा से वे बेघर हो गये हैं. मुखिया मोहम्मद ईशा ने दमकल विभाग के कर्मियों पर सवाल उठाते कहा कि आग लगने की जानकारी रात में दी गयी और सुबह में आग बुझाने के लिए आया. इस संबंध में सीओ आशीष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. कर्मचारियों को भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >