कचरा फेंकने को लेकर जमकर मारपीट

कचरा फेंकने को लेकर जमकर मारपीट

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड नंबर 2/12 निवासी रामावतार साह और उनके पड़ोसी दियाद बिंदेश्वरी साह के बीच बीते दिनों कचरा फेंकने को लेकर जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए. साथ ही दोनों पक्षों के लोगों के संपत्ति का भी नुकसान हुआ. जिसके बाद दोनों की ओर से दिए गए शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. एक पक्ष के रामावतार साह ने बताया कि शंकर साह के पुत्र ने उनके आंगन में कचरा फेंका था. मना करने पर मारपीट करते लूटपाट मचाई गई. वहीं उनके पुत्र पर बाइक भी चढ़ा दिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के बिंदेश्वरी साह ने बताया कि घर में बैठे हुए थे. ऐसे में पड़ोसी धीरज साह, संतोष कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने मारपीट किया एवं लूटपाट मचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >