पत्नी के नाम 6 बीघा जमीन, 40 लाख के जेवर, आलीशान घर, DPO अजीत अमर के ठिकाने पर EOU की रेड में क्या-क्या मिला?

DPO Ajit Amar: बिहार के सहरसा जिले में डीपीओ अजीत अमर के 4 ठिकाने पर ईओयू की रेड पड़ी. छापेमारी के बाद डीपीओ की काली कमाई उजागर हुई. इस दौरान डीपीओ के ठिकाने से 40 लाख के जेवर, 6 बीघा जमीन, आलीशान घर समेत कई तरह के डॉक्युमेंट्स मिले.

DPO Ajit Amar: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सहरसा जिले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) अजीत अमर के चार ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की. उनके पास आय से 72.35 प्रतिशत अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. ईयूओ की टीम ने छापेमारी के दौरान कई डॉक्युमेंट्स खंगाले.

वेतन मद में मात्र 38 लाख रुपये

डीपीओ ने सीवान जिले के दरौंदा थाना के रैनी में पैतृक जमीन पर 40 लाख से अधिक राशि खर्च कर आलीशान मकान बनवा रखा है. इसके अलावा 40 लाख के जेवर और पत्नी के नाम से 41.50 लाख रुपये की खरीदी गई 6 बीघा जमीन के डॉक्युमेंट्स मिले हैं. अजीत ने लगभग साढ़े चार साल के कार्यकाल में वेतन मद में मात्र 38 लाख रुपये प्राप्त किए.

भव्य मकान से मिले 40 लाख के आभूषण

दरौंदा में बने भव्य मकान की तलाशी में मकान निर्माण से संबंधित तीस बिल भी मिले हैं. उनके पैतृक गांव के निजी आवास से 40.05 लाख रुपये के जेवर मिले. अजीत और उनकी पत्नी पूजा कुमारी के नाम पर कुल चार बैंक खाते पाए गए हैं. इतना ही नहीं, निवेश के कागजात भी मिले हैं.

पत्नी के नाम जमीन के मिले दस्तावेज

जानकारी के मुताबिक, छपरा में सरकारी आवास से पत्नी के नाम पर सारण के परसागढ़ में 23 मई 2025 को खरीदी गई 6 बीघा 9 कट्टा 8 धूर जमीन के दस्तावेज मिले हैं. 24 अप्रैल 2023 को खरीदी गई 15,34,998 रुपये की महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और बाइक भी पाए गए. इसके साथ ही 27 लाख के आभूषण क्रय की रसीद मिली.

अवैध धन कमाने का लगा आरोप

बताया जा रहा है कि अजीत चार फरवरी 2022 को सेवा में आए और सहरसा में योगदान किया. डीपीओ प्लानिंग एंड एकाउंट छपरा में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन पर अवैध धन कमाने का आरोप लगा. इसकी जिला प्रशासन ने जांच कराई. ऐसे में शुक्रवार को डीपीओ के सीवान के पैतृक आवास और निजी मकान, सहरसा नया बाजार में किराए का आवास, सहरसा में सरकारी कार्यालय कक्ष और छपरा गंडक कॉलोनी के सरकारी आवास पर ईओयू ने छापेमारी की.

Also Read: 11 अगस्त के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव में BJP क्यों हारी और RJD के लिए कैसे बढ़ा खतरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >