विद्युत विभाग ने विभिन्न पंचायतों में सुनीं उपभोक्ताओं की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित

सहरसा. आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मानक कार्य प्रणाली के तहत त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया है.

प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को लगते हैं विशेष शिविर

उन्होंने बताया कि विभाग की इस पहल के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर संबंधी सहायता, मीटर खराबी, बकाया भुगतान, लोड वृद्धि, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है.

इन पंचायतों में आयोजित हुआ शिविर

कहरा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन मुरली बसंतपुर, महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय घोघेपुर एवं उर्दू मध्य विद्यालय आराघाट, तेलवा पूर्वी, नलहटा प्रखंड के पंचायत भवन बाकुनियां, बाढ़ आश्रय स्थल बरियाही हाटी, सौरबाजार प्रखंड के पंचायत भवन चंदौर पश्चिमी तथा सत्तरकटैया प्रखंड के बाढ़ आश्रय स्थल ओकाही पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >