एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय में हुआ पौधारोपण

सोनवर्षा राज के विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया. छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया.

सोनवर्षा राज (सहरसा) . प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नवटोलिया टेहरा में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ मिठू कुमार ने विद्यालय परिसर में पांच फलदार पौधे लगाकर की. प्रधानाध्यापक डॉ मिठू कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. पौधारोपण से न केवल प्रकृति का संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी मिलता है. उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी संदेश देता है.

पौधों की नियमित देखभाल व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की और पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया. विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई. इस मौके पर शिक्षक शिव कुमार रजक, शंकर राम, नितेश कुमार, बिनोद कुमार मुर्मू, सत्यनारायण कुमार, रचना कुमारी, रूबी कुमारी, मधुमाला कुमारी एवं पूजा भारती उपस्थित रहे.

छात्र और छात्राओं ने लिया भाग

छात्र-छात्राओं में ब्यूटी, नगमा, रूपा, निशा, सलौनी, अभिलाषा, नेहा, अंजली, पुष्पा, सविता, राजा, बादल, सचिन सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृ सम्मान के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल का दायित्व भी सभी ने सामूहिक रूप से निभाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >