ई रिक्शा पलटा, महिला समेत दो लोग घायल

ई रिक्शा पलटा, महिला समेत दो लोग घायल

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के नये थाना भवन के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित ई रिक्शा सड़क समीप पलट गयी. ई रिक्शा सोनवर्षाराज की ओर से आ रही था. हादसे में सवार यात्रियों में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गया. घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ संजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार किया है. गंभीर रूप से घायल एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान आम्हा डीह गांव निवासी प्रियंका कुमारी पति संजय कुमार तथा सहमोरा गांव निवासी मोहन शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. दो वारंटी गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पदमपुर गांव निवासी अशोक यादव व बेचन ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया. ……………………………………………………………………….. एसडीपीओ ने हत्या मामले का किया निरीक्षण सत्तरकटैया . सदर एसडीपीओ ने गुरुवार को पटोरी में हुई संध्या की हत्या मामले का निरीक्षण किया. इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >