ड्रग इंस्पेक्टर ने की दवा दुकानों की जांच, दुकानदारों में मचा हड़कंप

ड्रग इंस्पेक्टर ने की दवा दुकानों की जांच, दुकानदारों में मचा हड़कंप

सोनवर्षाराज . नगर पंचायत के मुख्य बाजार में शनिवार को दवा दुकानों में ड्रग इंस्पेक्टर पंकज कुमार भारती द्वारा औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया. निरीक्षण के क्रम में डीआई ने कई दवा की दुकानों में बिकने वाली दवा, लाइसेंस, स्टॉक पंजी, विपत्र व प्रतिबंधित दवाओं की छानबीन करते आवश्यक सुधार का निर्देश दिया. हालांकि कई दवा दुकानदारों ने कहा की कुछ दवा का विपत्र उपलब्ध नहीं होने पर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय बुलाया है. बताया जाता है कि एमिक्योर कंपनी के नकली दवा उपलब्ध होने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया गया. लेकिन विशेष दवा के नकल की खोज के दौरान नकली उत्पाद किसी दुकान से बरामद नही हुआ. इस बाबत ड्रग्स इंस्पेक्टर पंकज कुमार भारती ने कहा कि ऊपर से निर्देश मिलने के बाद उस दवाई की जांच मेडिकल दुकानों में की गयी है. जिन दवा दुकानदारों के दवा का विपत्र नहीं मिला उसने अन्य दुकान में जांच के दौरान विपत्र उपलब्ध करा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >