डेढ़ वर्ष से वाटर प्लांट से पेयजल की आपूर्ति है पूरी तरह ठप

अंचल क्षेत्र के बड़गांव व बड़सम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में हर घर जल का नल योजना के तहत स्थापित वाटर प्लांटों से डेढ़ वर्ष से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है.

वाटर प्लांट के संचालकों को भी तीन वर्ष से संवेदक ने नहीं किया है मानदेय का भुगतान सोनवर्षाराज. अंचल क्षेत्र के बड़गांव व बड़सम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में हर घर जल का नल योजना के तहत स्थापित वाटर प्लांटों से डेढ़ वर्ष से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है. जिस वजह से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लौहयुक्त जल का सेवन करना पड़ रहा रहा है. विशेष कर संवेदक एस के कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थापित प्लांट बीते डेढ़ वर्ष से पूरी तरह बंद है. इतने लंबे समय से जलापूर्ति ठप रहने के बावजूद विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए है. साथ ही वाटर प्लांट के संचालकों को तीन वर्ष से संवेदक द्वारा मानदेय का भुगतान भी नहीं किया गया है. सोनेघाट स्थित वाटर प्लांट के ऑपरेटर उमेश मेहता ने बताया कि उनके प्लांट का फिल्टर खराब है तथा सभी वाटर पोस्ट ध्वस्त हो गये हैं. संवेदक द्वारा बिजली बिल का भुगतान भी कई वर्षों से नहीं किए जाने से प्लांट की बिजली भी काट दी गयी है. इसके अतिरिक्त उनका मानदेय बीते 3 वर्ष से बाधित है. दरअसल एस के कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थापित दर्जनों वाटर प्लांटों का हाल पूरी तरह बेहाल है. संवेदक द्वारा सभी प्लांटों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. पीएचईडी के कनीय अभियंता भोले शंकर ने बताया कि मैं खुद उसी क्षेत्र में गया था. एस के कंस्ट्रक्शन द्वारा स्थापित दर्जनों वाटर प्लांटों से पेयजल की आपूर्ति बंद है. संवेदक के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को लिखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >