साकार होंगे सपने, जरूरी है योजनाओं में बदलाव

साकार होंगे सपने, जरूरी है योजनाओं में बदलाव

महिला संवाद कार्यक्रम में खुल कर अपनी बात रख रही आधी आबादी सहरसा . ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब अपने सपनों और आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त कर रही हैं. राज्य सरकार की पहल महिला संवाद कार्यक्रम उनके लिए उम्मीदों का एक ऐसा मंच साबित हो रहा है जहां वे ना केवल अपनी समस्याओं को उजागर कर रही हैं. बल्कि विकास की नई संभावनाओं की ओर भी इशारा कर रही हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं अपनी अपेक्षाओं एवं आवश्यकताओं को सीधे सरकार तक पहुंचा रही हैं. वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में हुए बदलाव को साझा कर दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों के 168 ग्राम संगठनों में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है. अब तक कुल 40 हजार से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं. प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. वीडियो फिल्म के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की जा रही है. जिसमें जीविका, नल-जल योजना, महिला उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रमुख हैं. संवाद के दौरान महिलाएं अपनी आकांक्षाएं खुलकर साझा कर रही हैं एवं उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही हैं. महिलाओं की अपेक्षाओं में स्वच्छ एवं सुंदर गांव, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, नल-जल योजना में सुधार जैसी बुनियादी जरूरतें प्रमुख रूप से सामने आयी है. साथ ही,वे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की मांग कर रही हैं. जिससे उनके बच्चों को रोजगार के लिए दूर प्रदेश नहीं जाना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >