शराब सेवन के मामले में चिकित्सक आरोप मुक्त

शराब सेवन के मामले में चिकित्सक आरोप मुक्त

सहरसा. सदर मॉडल अस्पताल में शराब पीने के मामले में सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक को आरोप मुक्त कर दिया गया है. वर्ष 2023 के 29 दिसंबर को सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ रौशन लाल, कक्ष सेवक व सदर अस्पताल में तैनात जेएसआईएस कंपनी के निजी सुरक्षागार्ड का शराब के नशे में धुत होकर गिरते पड़ते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद 31 दिसंबर को सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. तत्कालीन सिविल सर्जन ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते अस्पताल परिसर में शराब का सेवन करने को लेकर सभी के खिलाफ तत्कालीन मद्य निषेध प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक ललित राम के द्वारा शराब सेवन में संलिप्त रहने एवं शराब सेवन कर अस्पताल परिसर में उपस्थित रहने के आरोप में सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. जहां जांच के दौरान चिकित्सक के स्पष्टीकरण और साक्ष्य के अभाव में चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोप मुक्त कर दिया गया. साथ ही सबूतों के अभाव में सदर अस्पताल में शराब पीने के लगे आरोप से भी चिकित्सक डॉ रौशन लाल को आरोप मुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >