बंगाली बाजार आरओबी स्थल का डीएम ने लिया जायजा

डीएम दीपेश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के तहत बंगाली बाजार में प्रस्तावित आरओबी के स्थलीय निरीक्षण क्रम में बुधवार को अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

वित्तीय निविदा संपन्न होने के बाद निर्माण कार्य अविलंब होगा प्रारंभ : डीएम सहरसा. डीएम दीपेश कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के तहत बंगाली बाजार में प्रस्तावित आरओबी के स्थलीय निरीक्षण क्रम में बुधवार को अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की. समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 80 प्रतिशत अर्जित सरकारी भूमि के फलस्वरूप इसका निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ होना आवश्यक है. वित्तीय निविदा संपन्न होने के बाद इस अवसंरचना का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ होना संभावित है. इस संदर्भ में ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान शहर के बंगाली बाजार में आरओबी के निर्माण की घोषणा के अनुसार लगभग 60 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित निर्माण कार्य की स्वीकृति 22 फरवरी को दी है. निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता निशांत, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा अभिनव भास्कर, एसडीओ सदर सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >