सुरक्षित स्थान का डीजे व डीएम ने किया निरीक्षण

सुरक्षित स्थान का डीजे व डीएम ने किया निरीक्षण

आवासित किशोरों को मन लगाकर पढ़ने के लिए किया प्रेरित सहरसा . जिला व सत्र न्यायाधीश गोपालजी व जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सोमवार को संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में पदाधिकारियों ने सुरक्षित स्थान में आवासित किशोरों से वार्तालाप कर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. सीसीटीवी कार्यशीलता व पंजियों की जांच की. वे पुस्तकालय व अध्ययन कक्ष गये, जहां उन्होंने पाठ्य सामग्रियों का अवलोकन किया व वार्तालाप क्रम में आवासित किशोरों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया. सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार सम्यक चिकित्सीय सहायता, जिला शिक्षा कार्यालय को आवश्यक शैक्षणिक सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. सुरक्षित स्थान भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी व जिला सत्र न्यायाधीश रसोई कक्ष गये. जहां उन्होंने आवासित किशोरों निमित भोजन सामग्री का अवलोकन किया एवं इसके गुणवत्ता की जांच की. इस मौके पर न्यायाधीश किशोर न्याय परिषद सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >