एलपीजी गैस वितरण पर जिलाधिकारी की है कड़ी नजर

एलपीजी गैस वितरण पर जिलाधिकारी की है कड़ी नजर

एलपीजी गैस वितरण के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा गोदामों का निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश सहरसा . एलपीजी गैस के समुचित वितरण एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी दीपेश कुमार लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. वे जहां गैस वितरण एजेंसियों के साथ प्रतिदिन बैठक कर रहे हैं, वहीं स्वयं गैस गोदामों का निरीक्षण भी कर रहे हैं.जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 32 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही गैस गोदामों से सीधे वितरण की व्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिससे अब योग्य लाभुकों को होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है.इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने विकास भवन सभागार में गैस एजेंसियों के साथ आयोजित बैठक में एलपीजी गैस वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सभी एजेंसियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने का आदेश दिया तथा लापरवाही या शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) गणेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पतरघट प्रखंड के पस्तपार क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक एलपीजी गैस गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोदाम में सिलेंडरों की उपलब्धता की जांच की तथा संचालक को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए गैस वितरण कार्य सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >