विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित सहरसा . जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन बड़े ही सफल व भव्य रूप से संपन्न हुआ. कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता खेल पदाधिकारी वैभव कुमार थे. उन्होंने कहा कि जिले में इस प्रकार के खेल आयोजनों का होना बहुत कम देखने को मिलता है. इसके लिए उन्होंने इफ्तेखार राही को विशेष बधाई दी. जिला कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही पिछले कई वर्षों से कराटे के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर रहे हैं. उनके प्रयासों की सराहना करते उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को इतना अच्छा मंच देने के लिए राही सर का बहुत-बहुत धन्यवाद. कराटे से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा मानसिक व शारीरिक विकास होता है. इस अवसर पर तुषार सर, सनी सर, प्रमोद सर, मिलन सर, पम्मी मैम, विनीत सर, अस्मिता मैम, शशांक सर तथा जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही. अनिल कुमार, दिलीप कुमार, सूरज कुमार, राम सागर पंडित, एमडी इरशाद एवं रीतु कुमारी ने निष्पक्ष एवं सटीक निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया. जिला कराटे एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही ने सभी रेफरी को बधाई देते कहा कि आपके सही एवं निष्पक्ष निर्णय से ही खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं. आपने जिस प्रकार से निर्णय दिया, वह प्रशंसनीय है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षा विभाग से आये अधिकारियों ने समापनकर्ता के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. समापनकर्ता के रूप में लेखपाल अधिकारी शिक्षा विभाग के विजय कुमार मौजूद रहे. साथ ही लेखापाल पदाधिकारी प्रणव कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का उत्कृष्ट आयोजन सहरसा जिले में बहुत कम देखने को मिलता है. जिस तरीके से प्रतियोगिता का संचालन किया गया वह अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है. बच्चों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि सभी ऐसे ही खेलते रहें एवं जीवन में आगे बढ़ते रहें. खेल के माध्यम से ही आप अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं.क्षविजेता खिलाड़ियों में मृदुल कुमार गोल्ड, सुधांशु कुमार सिल्वर,आस्था कुमारी गोल्ड, गौतम कुमार यादव गोल्ड, अमर प्रताप सिल्वर, ऋषिका कुमारी गोल्ड, विनायक कुमार गुप्ता गोल्ड , सोनू कुमार सिल्वर सहित अन्य बच्चे शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में विजेता सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है. ये सभी खिलाड़ी सहरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. जनरल सेक्रेटरी इफ्तेखार राही ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हउनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
जिला कराटे चैंपियनशिप का हुआ सफल आयोजन
जिला कराटे चैंपियनशिप का हुआ सफल आयोजन
