जवाहर नवोदय विद्यालय में रीजनल क्रिकेट ट्रायल मीट का डीएम ने किया शुभारंभ सहरसा . पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बरियाही में मंगलवार को 34वां रीजनल क्रिकेट ट्रायल मीट का जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटते शुभारंभ किया. इस मौके पर नवोदय विद्यालय समिति संभाग पटना के सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते जिलाधिकारी ने कहा कि पढाई के साथ खेल में भी रुचि होनी चाहिए. उन्होंने देखा है कि खेलने वाले बच्चे शरीरिक एवं मानसिक रूप से ज्यादे फिट होते हैं. जिससे पढाई भी बहुत अच्छी होती है. उन्होंने कहा कि अब तो खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं है. आप सभी खेलने वालों से आग्रह है कि पटना संभाग से एक वेहतरीन टीम का चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर भेजे एवं बिहार, झारखंड व बंगाल का नाम रौशन करें. मालूम हो की पटना संभाग के 84 स्कूलों से 362 प्रतिभागी खिलाड़ी ट्रायल के लिए भाग ले रहे है. तीन दिवसीय ट्रायल खेल में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 टीम बनाकर नवोदय विद्यालय समिति राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए तैयार किये जाएंगे. इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने विद्यालय वार्षिक पत्रिका संकल्प का भी विमोचन किया साथ ही बच्चों के द्वारा लगाये गये. उन्होंने कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर जिलाधिकारी एवं ओएसडी राजू कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य नीलम कुमारी ने मिथिला पाग, बूके एवं मोमेंटो देकर सम्मान प्रदान करते उनके स्वागत में अपने विचार प्रस्तुत किया. साथ ही वरिष्ठ शिक्षक विनोद विहारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार चौधरी एव सतरूपा शर्मा ने किया. इस मौकेर पर संजय कुमार, रूपाली, नंद किशोर गुप्ता, अजय कुमार, एएन सिंह, नीरज कुमार, गोपाल मिश्रा, एसके झा, बालेंदु प्रसाद सिंह, अरविंद यादव, मनीष कुमार, शकुंतला कुमारी, पी समंतो, ताविस कमल, विकास कुमार, अम्रेंद सरोज, राहुल कुमार सिंह, उपेंद्र राम, पीएन झा, शुभम कुमार, आशीष कुमार, लखन कुमार सहित अन्य सभी बच्चे मौजूद थे.
खेलने वाले बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से होते हैं ज्यादा फिटः डीएम
खेलने वाले बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से होते हैं ज्यादा फिटः डीएम
