जमीन घेरने को लेकर विवाद, कई जख्मी

जमीन घेरने को लेकर विवाद, कई जख्मी

बनमा ईटहरी .थाना क्षेत्र के कुसमी गांव के वार्ड 5 में जमीन घेरने को लेकर उत्पन्न विवाद में कई लोग जख्मी हो गये हैं. स्वजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है. इधर पीडित बिशुनदेव बढई ने थाने में आवेदन देकर रतन यादव, उमेश यादव, रविन यादव, कैलाश यादव, अंकित कुमार बनारसी बढई, रविंद्र समेत अन्य पर लाठी डंडों व लोहे की रोड से मारपीट समेत छिनतई करने का आरोप लगाया है. यह घटना तब घटी है, जब विशुनदेव बढई जमीन को घेर रहा था. घटना में लारो देवी, राधेश्याम बढई, सुनीता देवी समेत अन्य घायल है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है. मालूम हो कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >