विकासात्मक कार्यों पर हुई चर्चा

टेंडर से बनने वाले सड़क समेत अन्य कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है

घौड़दोड़ पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन बनमा ईटहरी शुक्रवार को घोरदौर पंचायत के महादेवा स्थान में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा के द्वारा की गयी. जिसमें आगामी जीपीडीपी 2025-26 में पंचायत के विभिन्न वार्ड में होने वाले कार्य पर जमकर चर्चा की गयी. पक्की सड़क से लेकर नाला निर्माण, मिट्टी भराई व सोलिंग कार्य को लेकर मौजूद ग्राम सभा में पंचायत सचिव श्यामानंद राम ने संबंधित योजना की सूची बनायी. वहीं आमसभा में गरीब तबके के लोगों ने मुखिया मुकेश शर्मा से इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है. कुछ जगहों पर सार्वजनिक शौचालय की मांग की गयी है. वहीं आयोजित ग्रामसभा लोगों ने पंचायत के साफ सफाई पर सवाल उठाये. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि टेंडर से बनने वाले सड़क समेत अन्य कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है. अगर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी मुखिया को सौंप दी जाये तो सड़क का गुणवत्ता का ख्याल रखा जायेगा. आमसभा में पंचायत सरकार भवन को जल्द प्रारंभ करवाने की मांग की गयी. वहीं मौके पर पूर्व मुखिया राजकिशोर रंजन, पूर्व समिति सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, रामचंद्र यादव, अमरीकन कुमार, उमेश बढ़ई, अशोक पोद्दार, विष्णुदेव यादव, अरविंद यादव, विमल शर्मा, सुभाष ठाकुर, मुरसीदा बानो, गुलशन कुमार साह, दिनेश तांती, अंगद कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >